पत्नी पर लगा पति की हत्या का आरोप
एसपी ने किया घटना का खुलासा


रायबरेली। बछरावां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष नारायण कुशवाहा ने वांछित अभियुक्त महिला को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी अनुसार बता दें कि 15 दिसंबर 2022 को शिकायतकर्ता अरविंद कुमार पुत्र स्वर्गीय राम सागर निवासी ग्राम सेहंगों पश्चिम ने बछरावां थाने पर तहरीर देकर बताया कि छोटा भाई अतुल कुमार 12 दिसंबर को समय करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। 14 दिसंबर 2022 को शाम करीब छह बजे मृतक अतुल की भाभी सुनीता अपने घर से निकलकर जानवरों को चारा पानी करने के लिए जैसे ही घर से बाहर गई तो देखा कि अतुल कुमार का शव वहीं घर की बाउंड्री के पास पड़ा था। अपने परिजन के शव को देखकर घर वालों में हड़कम्प मच गया।


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए प्रभारी निरीक्षक नारायण कुशवाहा ने विवेचना प्रारंभ की। विवेचना के दौरान 19 दिसंबर को थाने की पुलिस द्वारा विवेचना गुणदोष के आधार पर की जा रही थी। ह्यूमन एंड टेक्निकल एंटीलेजेंस की सहायता से घटना के समुचित साक्ष्य संकलित किए गए। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त अन्नू उर्फ विमलेश कुमारी पत्नी स्वर्गीय अतुल कुमार की पत्नी ही हत्या की अभियुक्त है। घटना में प्रयोग किए गए लकड़ी की फंटी को भी पुलिस ने बरामद किया। 

गिरफ्तार आरोपी महिला को पुलिस अधीक्षक कार्यालय लाकर खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में प्रथम दृदृष्ट्या पाया गया कि अन्नू उर्फ विमलेश कुमारी पत्नी मृतक अतुल कुमार की हत्या उसकी ही पत्नी ने की है। जिस पर मौके से आला कत्ल के रूप में लकड़ी की फंटी भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की ओर से त्वरित घटना का खुलासा करने पर बछरावां थाने की टीम को 10,000 का नगद पुरस्कार भी दिया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें