मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर दी पुष्पांजलि, कहा-अटल जी ने भारत को दी स्थिर राजनीति
अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देते सीएम योगी


लखनऊ : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे। लोकभवन सभागार में अटल जी पर लघु फिल्म और कविता पाठ हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के महान सपूत की जयंती पर प्रदेश सरकार और उप्र वासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। मालवीय जी को भी नमन किया।उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने कर्मों से प्रेरणा दी है। छह दशक का सार्वजनिक जीवन उनका हम सबको प्रेरणा देता है। वह लेखक, कवि, पत्रकार एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधि भी थे। 

उन्होंने दिखाया कि राजनिति में स्थिरता कैसे लाई जा सकती है। भारत के बुनियादी ढांचा विकसित करने, परमाणु सक्षम बनाने और भारत की राजनीति को स्थिरता देने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अटल जी के प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए भारत को स्थिरता की राजनीति दे रहे हैं। कहा कि आज ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था से बड़ी भारत की अर्थव्यवस्था हो गयी है। जी-20 का नेतृत्व पीएम मोदी अगले एक साल तक कर रहे हैं। यह भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव की बात है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें