कर्बला जियारत के लिए रवाना हुआ जायरीनो का तीसरा कारवां
फाइल फोटो


सिद्धार्थनगरl जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बा से करबला (इराक) जियारत के लिए रविवार की दोपहर शिया श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था  रवाना हुआ l इसमें आधा दर्जन जायरीन शामिल रहेl वहीं 1 लोग हज यात्रा पर भी रवाना हुएl जायरीनो के रुखसती को लेकर इमामबाड़ा वफफ साह अलमगीर शानी में मरसिया मजलिस आयोजित हुईl जिसको अंबर मेहंदी और मौलाना अली अब्बास ने संबोधित करते हुए कर्बला की जियारत की अहमियत पर विस्तार से रोशनी डाली और उन्होंने कर्बला जियारत के बाद वापस  आने लोगों से  नेकी भलाई और इंसानियत के रास्ते पर चलने की अपील कीl मजलिस के बाद उपस्थित लोगों ने कर्बला जियारत और हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को फूल माला पहनाकर और गले मिलकर उन्हें रुखसत किया और सकुशल वतन वापसी की दुआ कीl 

लोगों ने इस दौरान नारे हैदरी या अली और लब्बेक या हुसैन की सदा बुलंद की l जायरीनो को विदा यानी रुखसत करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा l
इस अवसर पर मौलाना शारिब, फहीम हैदर, हसन कदर पप्पू, तस्बीब हसन, महफूज, काजिम मेहंदी करबलाई,  जाकिर अजीम हैदर, कैफी रिजवी,  हैदर, मंजर  इमाम, शकील गुड्डू, हाशिम रिजवी पत्रकार, प्रिंस, नौशा, महफूज, कदर, सुल्तान, वजीर हैदर, , कलीम हैदर, अकबर मेहंदी, अहमद कदर पिंकू, फरहान हल्लौरी, महमूद, आबिद हैदर, सादाब मेहंदी बबलू आदि मौजूद रहेl


काजी अहमद फरीद अब्बासी बने प्रधानाचार्य परिषद के जिला उपाध्यक्ष,



सिद्धार्थनगरl जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम चकचकईं स्थित रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य काजी अहमद फरीद अब्बासी को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद,सिद्धार्थनगर का ज़िलाउपाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैl मनोनयन पर प्रधानाचार्य और शिक्षत्तर कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी हैl

काजी अहमद अब्बासी के प्रधानाचार्य परिषद का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मौलाना आजाद इंटर कॉलेज  कादिराबाद के प्रधानाचार्य अहमद मलिक, जीजीआईसी डुमरियागंज की प्रधानाचार्य रजनी पांडे, पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज के प्रधानाचार्य चिंताराम चौधरी, अयोध्या पांडे, गौरी शंकर त्रिपाठी, अजीज आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा अपेक्षा व्यक्त की है कि काजी अहमद फरीद अब्बासी प्रधानाचार्यो के  मान सम्मान और उनके अधिकारों को लेकर सजग और तत्पर रहेंगेl
सलमान मेहदी रिपोर्टर 


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें