लखनऊ की दूसरी महिला महापौर होंगी सुषमा
फाइल फोटो


लखनऊ। शहर की नई सरकार ने आज शुक्रवार को शपथ ली गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हाल में मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब दोपहर सवा बारह बजे सुषमा खर्कवाल को महापौर पद की शपथ दिलाई और फिर महापौर ने सभी 110 पार्षदों को शपथ दिलाई। इस बार भाजपा के 80, सपा के 21, कांग्रेस के दो, बसपा का एक और छह निर्दलीय पार्षद जीत कर आए हैं। 

समारोह में पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इंतजाम भी किए गए थे। चाय और पानी का वितरण कुल्हड़ में किया गया तो जूट वाले फोल्डर में अधिनियम की प्रतियां दी गईं। अपने संबोधन में महापौर ने नई सोच दी है। इसमे शहर को साफ सुधरा रखना, प्रदूषण रहित बनाना, नया लखनऊ नई सोच और नई शपथ का संकल्प दिलाया गया। इसमे सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं, शहर का अपना उत्पाद, स्वस्थ और समृद्ध शहर बनाना है। इन सोच का प्रचार भी कल समारोह स्थल पर किया गया।

लखनऊ की दूसरी महिला महापौर होंगी सुषमा

सुषमा खर्कवाल छठीं महापौर होंगी, जबकि 20 नवंबर 2002 से पहले यह पद नगर प्रमुख का था। अंतिम नगर प्रमुख डा. एससी राय थे, जिनका कार्यकाल एक दिसंबर से 20 नवंबर 2002 तक नगर प्रमुख का था लेकिन संविधान का 74 वां संशोधन लागू होने के साथ ही 21 नवंबर 2002 से वह महापौर बन गए थे।

उसके बाद डा. दिनेश शर्मा 14 नवंबर 2006 से 23 फरवरी 2011 और फिर 14 जुलाई 2012 से 19 मार्च 2017 तक महापौर रहे। दूसरे कार्यकाल में उन्हें उप मुख्यमंत्री बनने के कारण महापौर का पद छोडऩा पड़ा था और शासन ने वरिष्ठ पार्षद सुरेश चंद्र अवस्थी को 24 मार्च 2017 से 11 अगस्त 2017 तक कार्यवाहक महापौर का जिम्मा दिया था। 12 दिसंबर 2017 को संयुक्ता भाटिया ने महापौर की शपथ ली थी।

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना, कहा-सनातन व हिंदुत्व को कमजोर करने का किया काम

स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना, कहा-सनातन व हिंदुत्व को कमजोर करने का किया काम ..

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने मंगलवार को आरोप लगाया ......