वोट नहीं दोगे तो काम भी नहीं करूंगा, लोकसभा चुनाव में हार पर बोले नहटौर विधायक
नहटौर विधायक ओम कुमार


बिजनौर : यूपी की नगीना लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले भाजपा के नहटौर विधायक ओम कुमार का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भाजपा विधायक कह रहे हैं कि वोट नहीं दोगे तो काम भी नहीं करूंगा. सबका साथ- सबका विकास वाला मामला नहीं चलेगा. इस दौरान उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर भी हमला बोला.


बिजनौर जिले की नहटौर सीट से विधायक ओम कुमार ने कहा कि अब सबका साथ- सबका विकास वाला मामला नहीं चलेगा, जो वोट देगा उसी का काम होगा. एक मजहब के लोगों ने इसलिए वोट नहीं दिया कि उन्हें मोदी और योगी से गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल जाए. उनको गुंडागर्दी का लाइसेंस नहीं देने देंगे और ऐसे लोगों का इलाज किया जाएगा.

बीते दिन अपनी विधानसभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने आगे कहा कि जो आधिकारी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनेगा उसको जिले में नहीं रहने दिया जाएगा. आपको (कार्यकर्ताओं) सिर्फ काम बताना है, अगर आपका काम नहीं होगा तो अधिकारी भी जिले में नहीं रहेगा.

उन्होंने यह भी कहा की जो भी गुंडों का साथ देगा उसका भी इलाज गुंडों जैसा ही किया जाएगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश में योगी और दिल्ली में मोदी की सरकार है. यहां पर गुंडो को ऐसा सबक सिखाया जाता है कि उनकी तीन-तीन पीढ़ियां भी याद रखती हैं.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

धर्मांतरण और अतिक्रमण पर CM योगी सख्त, बोले-कानून जरूरी, लेकिन समाज की जागरूकता सबसे अहम

धर्मांतरण और अतिक्रमण पर CM योगी सख्त, बोले-कानून जरूरी, लेकिन समाज की जागरूकता सबसे अहम..

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मांतरण और भूमि अतिक्रमण को लेकर कड़ा ......