ब‍िहार से द‍िल्‍ली जा रही थी बस लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दूध के टैंकर से टकराई बस
फाइल फोटो


उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। बेहटा मुजावर क्षेत्र के गढ़ा गांव के पास स्लीपर बस आगे चल रहे दूध के टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे में एक बच्‍चे समेत 18 लोगों की मौत हो गई, जबक‍ि 20 लोग घायल हो गए। एसडीएम नम्रता सिंह ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की फिर सीएचसी में घायलों से जानकारी ली। डॉक्टरों को इलाज के निर्देश दिए।

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ है। स्लीपर बस आगे चल रहे दूध टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच मौके पर पहुंची बांगरमऊ, बेहटामुजावर थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया।

ब‍िहार से द‍िल्‍ली जा रही थी बस 

सीओ अरविंद सिंह ने बताया कि बस बिहार से दिल्ली जा रही थी, जिसमें अधिकतर मजदूर सवार थे। बस में करीब 50 लोग सवार थे, चालक को झपकी लगने से हादसे की संभावना है। दिवंगत लोगों व घायलों के नाम पते की जानकारी कराई जा रही है, सभी को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भरा धुआं

लखनऊ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भरा धुआं..

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से ......

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अंतिम आदेश तक नहीं होगी गिरफ्तारी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अंतिम आदेश तक नहीं होगी गिरफ्तारी ..

लाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के ......

बरेली : थाने में आत्मदाह की कोशिश के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बरेली : थाने में आत्मदाह की कोशिश के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

पीड़ित अक्षय कुमार नामक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव मंगलवार को तीन बार शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, लेकिन उसकी ......