मौत का कोई पता नहीं कब आ जाए, तहसील में चलते- चलते गिरा 26 साल का वकील, मौत
पवन सिंह तहसील में चलते-चलते अचानक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए.


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील परिसर में एक वकील की अचानक मौत से हड़कंप मच गया. 26 साल के वकील पवन सिंह तहसील में चलते-चलते अचानक जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए. आसपास मौजूद अन्य वकीलों और कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि पूरी घटना तहसील में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. पवन सिंह की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं अधिवक्ता की असामयिक मौत से साथी वकीलों में शोक की लहर है.

बता दें कि बीते दिनों कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां कोई चलते- चलते गिरकर मर गया तो किसी को जिम करते हुए हार्ट अटैक आ गया.  बीते मई में उत्तर प्रदेश के ही मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में सीसीटीवी में कैद हुई एक युवक की संदिग्ध मौत ने सबको हैरान कर दिया था. यहां एक शख्स घर से दोपहर का खाना खाने के बाद दुकान के लिए निकला था.

25 साल का युवक रेहान कुरैशी चलते-चलते अचानक गिरा और उसकी मौत हो गई. मौत की यह घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई. युवक रोज की तरह खाना खाने के बाद बाद घर से दुकान के लिए निकला था. जैसे ही वह चंद कदम दूरी पर पहुंचा तो लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर गया. उसे तत्काल स्थानीय क्लिनिक में ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया. जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

लखनऊ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भरा धुआं

लखनऊ एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भरा धुआं..

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होने से ......

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अंतिम आदेश तक नहीं होगी गिरफ्तारी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, अंतिम आदेश तक नहीं होगी गिरफ्तारी ..

लाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के ......

बरेली : थाने में आत्मदाह की कोशिश के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बरेली : थाने में आत्मदाह की कोशिश के मामले में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड..

पीड़ित अक्षय कुमार नामक डिलीवरी एग्जीक्यूटिव मंगलवार को तीन बार शिकायत लेकर थाने पहुंचा था, लेकिन उसकी ......