बागपत : महिला ने सिपाही पर लगाया गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर किया रेप, वीडियो भी बनाया टैग:#UttarPradesh, #Baghpat, #ConstableRapedWoman, #WomanThreatenedToCommitSuicide, #उत्तरप्रदेश, #बागपत, #सिपाहीनेमहिलासेरेप, #महिलानेदीआत्मदाहकीधमकी पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने उसे उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कराने को मजबूर किया और इसी बहाने उसे थाने बुलाकर फिर से जबरदस्ती की. बागपत : यूपी के बागपत में यूपी पुलिस के एक सिपाही पर महिला ने रेप, ब्लैकमेल और शादी का झांसा देकर शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बच्चों समेत थाने में आत्मदाह की धमकी देती नजर आ रही है.महिला का कहना है कि आरोपी सिपाही सुशील, जो इस समय सहारनपुर में तैनात है, उसने उससे दोस्ती की, शादी का वादा किया और फिर 18 महीने तक 20 बार दुष्कर्म किया. महिला के अनुसार, सिपाही ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल किया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा.पीड़िता का आरोप है कि सिपाही ने उसे उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कराने को मजबूर किया और इसी बहाने उसे थाने बुलाकर फिर से जबरदस्ती की. जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो सिपाही ने दूरी बना ली और अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है.पीड़िता ने वीडियो बनाकर और शिकायती पत्र वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है. उसने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वह थाने में अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेगी.मामले में बागपत पुलिस के एएसपी एनपी सिंह ने कहा कि महिला और आरोपी दोनों बागपत के निवासी हैं, लेकिन आरोपी फिलहाल सहारनपुर में तैनात है. उन्होंने बताया कि सहारनपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
सीएम योगी ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात, 40 मिनट तक चली दोनों नेताओं के बीच बातचीत..उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. सीएम योगी ......
अखिलेश यादव की अपील: सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने का आग्रह, कहा- आपका जीवन अनमोल है..अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा श्री सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और ......
UP STF की बड़ी कार्रवाई: महाराष्ट्र हिरासत से फरार बाबू गोरखपुर में मारा गया, 10 से ज्यादा मुकदमे थे..उत्तर प्रदेश STF ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल ......