मां ने शराब पीने को नहीं दिए पैसे, बेटे ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट
सांकेतिक तस्वीर


सहारनपुर  : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पवित्र रिश्तों को तार-तार करने वाली हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है. नगर कोतवाली थाना क्षेत्र की निर्भय पुरम कॉलोनी में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने शराब खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपनी 55 वर्षीय मां को बर्बरता पूर्वक पीट-पीट कर मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान आशा देवी के रूप में हुई है. आरोपी का नाम अक्षय है. उसने अपनी मां से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे. इसके बाद उसने मां से गहने बेचने के लिए कहा, ताकि वह शराब खरीद सके. मां के इनकार करने पर दोनों के बीच बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए अक्षय ने अपनी मां को बुरी तरह पीटा.

उनका सिर कई बार दीवार पर पटक दिया. इस हमले के बाद आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं. आसपास के लोग उनको तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लोगों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया.

क्षेत्राधिकारी मुनीश चंद ने बताया कि आरोपी अक्षय बिहार से शादी के बाद 15 दिन पहले सहारनपुर लौटा था. दो दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी, जिससे वह अवसादग्रस्त था और अधिक शराब पीने लगा. जब उसके अपने पैसे खत्म हो गए, तो उसने अपनी मां से गहने बेचकर पैसे लाने के लिए कहा था. पुलिस इस घटना के कारण और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

बताते चलें कि कुछ दिन पहले सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के दूमझेड़ा गांव में भी हत्या की एक वारदात सामने आई थी. यहां अपनी बहन को लेने जा रहे एक भाई को रास्ते में पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया. इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए. इस वारदात की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. 


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: 426 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड, दिल्ली में ही होगी कड़ी पूछताछ!

आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें: 426 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED को मिली 4 दिन की रिमांड, दिल्ली में ही होगी कड़ी पूछताछ!..

प्रवर्तन निदेशालय ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट से जुड़े 426.46 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय ......

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, मुंडन संस्कार से लौट रहीं 5 महिलाओं की मौत, 17 घायल

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, मुंडन संस्कार से लौट रहीं 5 महिलाओं की मौत, 17 घायल..

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया ......

यूपी में नौकरशाही से सियासत तक: IAS दिव्या मित्तल के बाद GST डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज का VRS, 2027 चुनाव पर नजर!

यूपी में नौकरशाही से सियासत तक: IAS दिव्या मित्तल के बाद GST डिप्टी कमिश्नर अनुपमा सरोज का VRS, 2027 चुनाव पर नजर!..

अनुपमा सरोज द्वारा लिया गया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन मंजूर कर लिया गया है। इसके साथ ही ......