महानगर रामलीला मे अंगद रावण संवाद लीला का मंचन
45 फुट रावण, 40 फुट मेघनाद के पुतले का आज होगा दहन


लखनऊ : महानगर मे चल रही रामलीला महोत्सव में बुधवार को  समुद्र में सेतुबंध प्रसंग, विभीषण द्वारा अपने भाई रावण से अहंकार त्याग माता सीता को लौटने का आग्रह और उसके उपरांत रावण द्वारा विभीषण को लात मार कर लंका से निकलने का प्रसंग, प्रभु राम द्वारा लंका पति रावण को पुनः समझने के लिए अंगद को दूत बनाकर भेजा जाता है। रावण अंगद से पूछता है कि *तू कौन कहां का है बानर खंडित करके मेरी आज्ञा तू तू यहां चला आया  बानर* तब अंगद कहते हैं। मेरा भी परिचय सुन ले अब मैं दूत राम रघुवर का हूं* *थे मित्र आपके पिता मेरे इस हित से दौड़ा आया हूं इस उल्टी राजसभा में समझाने आपको आया हूं* अंगद के बार-बार समझाने पर रावण अहंकार और अभियान में डूबा रहता है और अंदर से कहता है कि तेरे श्री राम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं *मैं नीति धर्म का ज्ञाता हूं,दाता हूं ,विद्वान हूं, बलशाली हूं*सब अंगद कहते हैं कि तुम मेरा पांव ही उठा दो तो मैं तुम्हारी बातों को मानूंगा। 

रावण अपनी सैनिकों से कहता है कि इस बंदर के पैर को  जमीन में पटक दो कोई भी योद्धा अंगद के पर को खिसका नहीं पता है और फिर अपने पुत्र मेघनाद को भेजता है वह भी जरा भी नहीं हटा पता है। अंत में रावण जैसे ही अंगद के पैर पर छोटा है तो अंदर अपना पैर हटा लेता है और कहता है की है तू दूत के पांव न पड़ रावण, तू प्रभु राम के पांव पड़ तो तेरा कल्याण हो जाएगा। और रावण लज्जित होकर अपनी सिंहासन पर बैठ जाता है। इसी के साथ उपस्थित जनसमूह द्वारा तालियां बजाकर अंगद रावण संवाद कि सराहना की जाती है। रावण का अभिनय भास्कर जोशी अंगद का अभिनय नवीन पांडे मेघनाद का अभिनय  पंकज त्रिपाठी विभीषण का अभिनय कुणाल पन्त और महावीर हनुमान का अभिनय महेंद्र पंत द्वारा किया गया। 

श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष ललित मोहन जोशी महासचिव गिरीश चंद्र जोशी और मुख्य संयोजक दीपक पांडे ने संयुक्त रूप से बताया कि रामलीला समिति द्वारा दशहरे के अवसर पर 2 अक्टूबर को इस वर्ष सांयकाल 8:00 बजे राम  कुंभकरण युद्ध लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध और राम रावण युद्ध के उपरांत आतिशबाजी के साथ रामलीला मैदान में 45 फुट रावण के पुतले एवं 40 फुट के मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरे के अगले दिन दिनांक 3 अक्टूबर को राम विजय की शोभायात्रा के साथ भारत मिलाप एवं राजगद्दी का आयोजन किया जाएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार..

अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक पवन पांडे को निर्देश दिया है कि वे अयोध्या ......

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय अयोध्या ......

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद करने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस महकमे में ......