सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड: शामली पुलिस एनकाउंटर में गोगी गैंग के दो शूटर ढेर, 50-50 हजार के थे इनामी
मारे गए शूटरों में सोनीपत के बईयापुर खुर्द निवासी मोहित (22) और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुमित (24) शामिल हैं।


शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के महज पांच दिन बाद पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो शातिर शूटरों सुमित और मोहित को ढेर कर दिया। कैराना रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास हुई इस पुलिस मुठभेड़ में दोनों तरफ से जोरदार गोलीबारी हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

श्मशान पहुंचा अपराध का अंत: 22 साल के उम्र में 14 मुकदमों का खौफनाक सफर
मारे गए शूटरों में सोनीपत के बईयापुर खुर्द निवासी मोहित (22) और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुमित (24) शामिल हैं। दोनों कुख्यात गोगी गैंग के शार्प शूटर थे और उन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। अपराध की दुनिया में मोहित का कदम महज नौवीं कक्षा में ही पड़ गया था। शुरुआती मारपीट के बाद जेल गए मोहित ने पैरोल से छूटने के बाद मुड़कर नहीं देखा और उस पर 14 गंभीर मामले दर्ज हो चुके थे। उसके आपराधिक रवैये के कारण परिवार उसे बहुत पहले ही बेदखल कर चुका था।

मुठभेड़ में स्वाट टीम के दो हेड कांस्टेबल घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद
सोमवार तड़के चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस जांबाज कार्रवाई में स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल हरविंदर और प्रदीप गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

वारदात के सबूत और बरामदगी

घटनास्थल से पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार और आपराधिक सामग्री जब्त की है:

असलाह: 30 बोर की 2 पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और 15 खोखा कारतूस।

वाहन व नकदी: 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 5,000 रुपये नकद, 1 बैग और 1 मोबाइल फोन।

पुलिस अब बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें  फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा फैसला: अधिवक्ताओं को ₹5 लाख का कैशलेस इलाज और विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट

प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा फैसला: अधिवक्ताओं को ₹5 लाख का कैशलेस इलाज और विधि अधिकारियों को मिलेंगे टैबलेट..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ता कल्याण के ......

5G नेटवर्क न मिलने से भड़के ग्रामीण, टावर से बांध दिया इंजीनियर; फतेहपुर से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने

5G नेटवर्क न मिलने से भड़के ग्रामीण, टावर से बांध दिया इंजीनियर; फतेहपुर से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने..

जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र स्थित हरदौली गांव में मोबाइल में 5G नेटवर्क न आने और इंटरनेट ......