आगरा : पत्नी की हत्या कर घर में ही जलाई लाश, अस्थियां यमुना में बहाकर दर्ज कराई गुमशुदगी
किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद लोकेन्द्र ने चांदनी की हत्या कर दी।


आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिला स्थित अछनेरा क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को घर के पीछे बने बाड़े में ले जाकर जला दिया और सबूत मिटाने की नीयत से अवशेषों को यमुना नदी में बहा दिया। इतना ही नहीं, खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए वह मासूम बेटी को छोड़कर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंच गया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और फोरेंसिक जांच के आगे उसकी यह चालाकी ज्यादा देर टिक न सकी।

दो साल की बेटी और खामोश घर ने खोला राज
घटना अछनेरा थाना क्षेत्र के कुकथला गांव की है। यहां के रहने वाले 32 वर्षीय लोकेन्द्र की शादी वर्ष 2022 में सिकंदरा निवासी चांदनी (30) से हुई थी। मंगलवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद लोकेन्द्र ने चांदनी की हत्या कर दी। उसने घर के पीछे टीनशेड के नीचे शव को जलाया, अस्थियां यमुना में फेंकीं और पत्नी का मोबाइल दूसरी जगह फेंककर खुद थाने पहुंच गया।

अगले दिन जब पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची, तो मृतका की दो साल की मासूम बेटी एक दुकान के बाहर खेलती मिली। घर का माहौल और परिस्थितियां देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने तुरंत फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। सबूत जुटाने के बाद जब पुलिस ने लोकेन्द्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर अवशेष बरामद
एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई मनोज की शिकायत और गुमशुदगी की जांच के दौरान आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की गई थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने यमुना किनारे से शव के अवशेष और मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

घटनास्थल कुकथला पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस खौफनाक वारदात में कोई और तो शामिल नहीं था।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें  फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार..

अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक पवन पांडे को निर्देश दिया है कि वे अयोध्या ......

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय अयोध्या ......

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद करने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस महकमे में ......