बिजनौर में सनसनी: किराएदार महिला से नजदीकी के बाद दो भाइयों की HIV से मौत, गांव में दहशत
सांकेतिक तस्वीर


बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर से सटे एक गांव में दो चचेरे भाइयों की लगातार हुई मौतों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों की जान एचआईवी (HIV) संक्रमण की वजह से गई है। इस घटना के पीछे गांव में करीब दो साल तक किराए पर रही एक महिला से उनके करीबी संबंधों को मुख्य वजह माना जा रहा है।

इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, महिला के मकान खाली करके जाने के बाद सबसे पहले 51 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थानीय डॉक्टरों से कोई राहत न मिलने पर परिजन उसे एम्स, ऋषिकेश ले गए। वहां जांच के दौरान उसमें एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई। ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती गई और सांस लेने में तकलीफ के कारण उसने दम तोड़ दिया।

इस दुखद घटना के महज तीन दिन बाद, बुधवार रात उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह भी गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसमें भी एचआईवी संक्रमण पाया गया था।

मोहल्ले में बढ़ा खौफ, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
किराए पर रही महिला से मिलने-जुलने के लिए अन्य लोगों का भी आना-जाना बना रहता था। एक ही परिवार में दो मौतों और संक्रमण की बात उजागर होते ही पूरे मोहल्ले में घबराहट फैल गई है। महिला के संपर्क में रहे लोग अब अपनी सेहत को लेकर गहरी चिंता में हैं।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। यह टीम ग्रामीणों की काउंसलिंग करेगी और शंकाग्रस्त लोगों को बिना किसी झिझक के जांच कराने के लिए प्रेरित करेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लोग घबराने के बजाय नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर गोपनीय रूप से अपनी जांच कराएं, ताकि समय रहते सही इलाज शुरू किया जा सके।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें  फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार

अखिलेश यादव का बड़ा एलान: केदारेश्वर धाम पूरा होते ही करेंगे रामलला के दर्शन, बोले— 'शुभ मुहूर्त' का है इंतजार..

अखिलेश यादव ने बताया कि उन्होंने पूर्व विधायक पवन पांडे को निर्देश दिया है कि वे अयोध्या ......

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती

अयोध्या से उम्मीदवारी को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, सीएम योगी को दे डाली खुली चुनौती..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो दिवसीय अयोध्या ......

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों के तबादले; 9 जिलों को मिले नए कप्तान, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट..

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मुस्तैद करने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस महकमे में ......