अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो हो जाएं सतर्क
फाइल फोटो


सपनों में दिखने वाली घटनाएं हमें भविष्य के बारे में शुभ या अशुभ संकेत दे सकती हैं। कुछ घटनाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें देखकर व्यक्ति डर सकता है, लेकिन इन्हें बहुत ही शुभ माना गया है।

मृत्यु से जुड़े सपने

यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी परिजन की मृत्यु देखता है तो वह अवश्य ही इसका कुछ गलत मतलब निकाल लेते हैं या फिर समझने लगते हैं कि भविष्य में कोई अशुभ घटना घटने वाली है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों को शुभ माना गया है। ऐसा सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपने सपने में जिस व्यक्ति की मृत्यु देखी है उसकी आयु लंबी होने वाली है। वहीं, सपने में खुद को आत्महत्या करने देखने का अर्थ भी यही है कि आपकी उम्र बढ़ गई है।

खुद को गरीब देखना

यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को गरीब होते हुए देख देखते हैं तो वह इसका मतलब ये लगा सकता है कि भविष्य में उसे धन की हानि होने वाली है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में इस सपने को शुभ माना गया है। ऐसे सपने आने का मतलब है कि आपको धन लाभ होने वाला है। या फिर कहीं अटका हुआ धन भी वापस मिल सकता है।

शुभ है ये सपने

सपने में सांप को देखने पर कोई भी व्यक्ति डर सकता है। लेकिन इसमें डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना शुभ माना जाता है यह। यह सपना संकेत है क‌ि बहुत जल्द आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने वाला है। वहीं, सपने में कब्रिस्तान के दिखने पर भी लोग इसे अशुभ समझ बैठते हैं। जबकि यह सपना संकेत देता है कि आपको जल्दी ही मान-सम्मान मिलने वाला है।

अधिक जरा हटके की खबरें