जानें - अच्छे मूड में शेयर मार्केट लगातार चौथे दिन जारी रहीं तेजी
फाइल फ़ोटो


 27 नवंबर को निफ्टी 17100 पर था, 27 दिसंबर को फिर निफ्टी 17100 और 27 जनवरी को फिर 17100 पर था। बीच में हमने 16431 और 18350 का स्‍तर भी देखा। लेकिन यह अस्थिरता भी 17100 के आसपास केंद्रित थी और मैंने उल्लेख किया था कि 17000 से नीचे खरीदारी का अवसर है।  जो निवेशक एक्टिव थे, उन्‍हें अच्‍छी कमाई हुई। मुझे पता है कि आप सभी इस स्थिति से परेशान हैं क्योंकि आपको ऐसी परिस्थितियां कभी पसंद नहीं आती हैं, जहां अत्यधिक अस्थिरता होती है। आइए कुछ दिलचस्प टिप्पणियों और तथ्यों को देखें।

चाहे एक्सपायरी का दिन हो या नए सेटलमेंट का, बाजार का पहला दिन आपको भरोसा दिलाता है कि यह नीचे आएगा। और बजट में भी ज्‍यादा दिन नहीं बचे हैं। कारोबार के अंत में यह आपकी व्यक्तिगत कॉल है, लेकिन मैं 18100, 18800 और 19400 के टार्गेट पर लंबे समय तक कायम रहूंगा।

बीते सप्ताह 4.38 ट्रिलियन डॉलर का ऑप्शंस एक्सपायरी हुआ। हालांकि DOW फेडरल रिजर्व की कार्रवाई से अस्थिर रहा, जो मेरे हिसाब से बेकार ट्रिगर था। अब वह इवेंट भी खत्म हो गया है। अगली अस्थिरता 18 मार्च को अमेरिका में देख सकते हैं। रूस, यूक्रेन तनाव भी खत्‍म है। QE की बदौलत US GDP (7 ट्रिलियन डॉलर) मजबूत हुई है और यह फेड के बयानों पर व्यापक रूप से अनुमान लगाने के बावजूद नहीं रुकेगी।

चीन ने NEOCOV के नए वायरस के बड़े खतरे का ऐलान किया है। उसका दावा है कि इस नए संक्रमण से हर तीसरा व्यक्ति मर जाएगा। हालांकि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। तथ्य आने बाकी हैं। QE को वापस नहीं लिया जा सकता है। और अगर QE वापस ले लिया और दरों में बढ़ोतरी हुई तो यूएस जीडीपी फिर से गिर जाएगी। खैर, इस तरह के बयान बार-बार दिए जाते हैं क्योंकि इरादा बाजारों को ऊपर और नीचे ले जाने का होता है। मेरे लिए रैली तब तक जारी रहेगी जब तक मेरा टार्गेट नहीं आ जाता। बहुत जल्द DOW 37K को पार कर जाएगा और घबराहट में बेचने वालों को अहसास होगा कि वे कितने अच्छे हैं।

28 जनवरी 2022 को आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) 37.2 पर बंद हुआ, जो 20 दिसंबर 2021 (32.33) के बाद सबसे कम है। 21 नवंबर 2021 को यह 31 था और 20 सितंबर 2020 से पहले भी यह 30 था। इन सभी स्तरों से बाजार में विस्फोट हुआ। 21 नवंबर 2021 को 18300 की ऐतिहासिक गिरावट की भविष्यवाणी की गई और कल की गिरावट BUDGET के कारण थी। आपको अभी निर्णय लेना होगा कि क्या हम 37 आरएसआई से गिर सकते हैं और यदि हां तो कितना...? 30, 31 को निफ्टी का सबसे ज्‍यादा ओवरसोल्ड स्‍टेट माना जाता है। निफ्टी हर बार इन स्तरों से लगभग 1000, 1500, 2000 अंकों का उछाल आया है। अभी एक और पारी बाकी है। इसलिए 18800 अगला लक्ष्य है।

अधिक बिज़नेस की खबरें

 जानें - अच्छे मूड में शेयर मार्केट लगातार चौथे दिन जारी रहीं तेजी

84 साल पहले आज ही के दिन हुई थी McDonald's की शुरुआत दुनियाभर में लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर गहरी छाप बनाए हुए है। ..

फास्ट फूड की दुनिया में मैक्डॉनल्ड्स, दुनियाभर में लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर गहरी छाप बनाए हुए है। ......