2050 तक भारत बन सकता है 30 ट्रिलियन यूएस डॉलर की अर्थव्यवस्था  : अतनु चक्रवर्ती
File Photo


नई दिल्ली : एचडीएफसी बैंक के अध्यक्ष और आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा कि मजबूत खपत और निर्यात के दम पर भारत 2050 तक 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

अतनु चक्रवर्ती ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मौजूदा गति जारी रही, तो भारत 2050 तक 30,000 अरब यानी 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 21,000 अमेरिकी डॉलर होगी।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर करीब 6.3 फीसदी और मुद्रास्फीति करीब छह फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। इसलिए मौजूदा मूल्य पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) करीब 10-12 फीसदी होगी। ऐसे में भारत के 2050 तक 30 हजार अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें