<
पढ़े- आज गुरु पूर्णिमा पर शुभ समय और योग
फाइल फोटो


पंचांग में बताया गया है कि आज यानी 03 जुलाई सोमवार अर्थात आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन शुभ मुहूर्त में गुरु पूजन करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। पंचांग में बताया गया है कि आज ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहे हैं। इसके साथ सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से और गुरुजनों का आशीर्वाद लेने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग 

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 03 जुलाई शाम 05 बजकर 08 मिनट

सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 03 जुलाई शाम 05 बजकर 08 मिनट से

ब्रह्म योग- 03 जुलाई दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक

मूल नक्षत्र- 03 जुलाई सुबह 11 बजकर 02 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 07 मिनट से सुबह 04 बजकर 47 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 03 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक

इंद्र योग प्रारंभ- दोपहर 03 बजकर 45 मिनट से

अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 12 मिनट से सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक

दिशा शूल- पूर्व

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 27 मिनट से
सर्यास्त- शाम 07 बजकर 23 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- शाम 07 बजकर 40 मिनट से
चन्द्रास्त- समय नहीं

अधिक धर्म कर्म की खबरें