लहसुन एक आयुर्वेदिक औषधि है। यह मानव शरीर में होने वाली बीमारियों को दूर करने में सहायता करता है, जैसे- बबासीर, कब्ज, कान और दांत दर्द आदि। आइए जानते हैं लहसुन के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में।
लहसुन के घरेलू उपचार
- अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं, तो आपको रोजाना एक या दो लहसुन की कली का सेवन करना चहिए।
- गुनगुने पानी में लहसुन डालकर पीने से कब्ज और बवासीर जैसी बीमारियों में राहत मिलती हैं।
- लहसुन का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल में रहता है और हार्ट से जुड़ी प्रॉब्लम्स दूर रहती हैं।
- खुजली से निजात पाने के लिए लहसुन का पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाएं, खुजली की समस्या दूर हो जाएगी।
- युवा अवस्था में कील-मुहासों से परेशानी से निजात पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कच्ची कली का सेवन करें, जिससे खून साफ रहता है और कील-मुहासों की समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
- मौसमी सर्दी-खांसी होने से राहत पाने के लिए लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित होगा।
- मोटापे से परेशान हैं, तो लहसुन का सेवन बहुत लाभदायक है। रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करें। वजन कम करने में मदद मिलेगी।
- दांत दर्द की परेशानी से निपटने के लिए लहसुन की कली को दांतों के बीच दबाने से या लहसुन का तेल दांत पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है।
- लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है साथ ही कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से लड़ने में हमारी मदद करता है।
- सांस के रोगी के लिए लहसुन के साथ घी का सेवन करने से लाभ मिलता है।