पढ़े - पाएं दमकती त्वचा के साथ पेट की समस्याओं से भी छुटकारा
फाइल फोटो


आंवले में कई सारे न्यूट्रिशन होते हैं, जैसे- विटामिन सी, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, फ्लेवोनॉयड्स आदि। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले डैमेजिंग से बचाते हैं। इसे आप ऐसे कच्चा खाने के अलावा अचार, चटनी, मुरब्बे के रूप में भी खा सकते हैं।, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा इसे सुबह खाली पेट खाने से होता है। 

खाली पेट आंवला खाने के फायदे

बढ़ती है इम्युनिटी  

सुबह खाली पेट आंवला खाने से शरीर में मौजूद गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। इसमें विटामिन सी की मात्रा होती है, जो एक एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में काम करती है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ाती है। इसके सेवन से इन्फेक्शन होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।  


पाचन तंत्र रहता है सही 

आंवले में फाइबर की भी अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। जिससे पाचन सही रहता है, कब्ज की समस्या नहीं होती। खाली पेट इसका सेवन करने से से आपको नेचुरल लैक्सेटिव वाले गुण मिलते हैं जिसके कारण शरीर में जमा होने वाले सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।

डायबिटीज में सहायक

आंवले का खाली पेट सेवन करना डायबिटीज मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें क्रोमियम की मात्रा पाई जाती है, जो ऊपर-नीचे होने वाले ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखती है। रोजाना आंवले का सेवन करना इन्सुलिन सेंसटिविटी को बढ़ाता है। आंवला में पॉलीफेनोल्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से आपको बचाते हैं और डायबिटीज को मैनेज करना आसान बनाते हैं।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद 

इसके अलावा अगर आपकी चेहरे पर रौनक नहीं है। दाग-धब्बों ने भी कर रखा है बहुत ज्यादा परेशान, तो इसे दूर करने के लिए भी खाली पेट आंवले का सेवन करें। आंवले का विटामिन सी तत्व स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में लाभदायक है। 

अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें