जानें सर्दियों में शलजम खाने के फायदें
फाइल फोटो


आप शलजम को अपनी डाइट में कई तरीकों से शामिल कर सकते हैं। चाहे तो आप इसे सलाद के रूप में खा सकते हैं, इसके अलावा शलजम का जूस भी पी सकते हैं। इसकी सब्जी भी काफी टेस्टी होती है।

हाई बीपी के मरीजों के लिए 

शलजम हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यह हाई बीपी को सामान्य करने में मददगार है। शलजम रक्त में प्लेटलेट्स को एक साथ चिपकने से भी रोकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

शलजम में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है। इसमें मौजूद ल्यूटिन आंखों के लिए लाभदायक है । इसे खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं, इसके अलावा और मोतियाबिंद और मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी समस्याओं से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।

वजन कम करने में मददगार

आप शलजम को वेट लॉस डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से मेटबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद लिपिड शरीर में जमा फैट्स को कम करता है।

पाचन के लिए लाभदायक

शलजम फाइबर का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे आप कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। इसे खाने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

शलजम में विटामिन-के पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए गुणकारी

शलजम विटामिन बी9 का समृद्ध स्रोत है। जो गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक है। यह मां और गर्भ में पल रहे शिशु के लिए काफी लाभदायक है। अगर आप मां बनने वाली हैं, तो अपनी डाइट में शलजम जरूर शामिल करें।

अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें