न्यूयार्क : संयुक्त राष्ट्र संघ को भारत ने जानकारी दी कि भारत ने अपनी अगुवाई में जी-20 समूह में अफ्रीकी देशों की सहभागिता बढ़ाई है। साथ ही भारत ने विकासशील देशों की आवाज मुखरता से उठाई है। भारत इस वर्ष दुनिया की बीस बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-20 का नेतृत्व कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान अभी तक अफ्रीकी देशों की तरफ से सबसे ज्यादा सहभागिता देखी गई है।
कंबोज ने संयुक्त राष्ट्र को जानकारी देते हुए बताया कि जी-20 की अवधारणाओं के अनुरूप भारत में लगातार आयोजन हो रहे हैं। हाल ही में, 17 अप्रैल को भारत की अध्यक्षता में जी-20 का 100वां कार्यक्रम हुआ। वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम में जी-20 के सदस्य देशों के साथ आमंत्रित देशों के मुख्य कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जी-20 से जुड़े आयोजनों के माध्यम से भारत एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य की अवधारणा को मानते हुए एक ऐसी समझ विकसित करना चाहता है, जिससे वैश्विक चुनौतियों से निपटा जा सके।
भारत ने अपनी अगुवाई में जी-20 समूह में अफ्रीकी देशों की बढ़ाई सहभागिता, विकासशील देशों की आवाज मुखरता से उठाई
भारत इस वर्ष दुनिया की बीस बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी-20 का नेतृत्व कर रहा है।