Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज महाराष्ट्र के पावरलूम नगरी भिवंडी में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बालाजी नगर क्षेत्र स्थित 4 मंजिला कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा रात करीब साढ़े 11 बजे भरभराकर ढह गया। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। 8 hours old
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिलने पहुंची डिंपल यादव को CJP कार्यकर्ता ने बोल दिया 'डिंपल कपाड़िया' जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में गुरुवार को पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव के नाम को लेकर मंच पर एक अजीबोगरीब गलती हो गई। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 16-Jul-2026
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर, आज इन राज्यों में जमकर होगी बारिश देश के कई हिस्सों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण और मॉनसून ट्रफ के कारण आज कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। 15-Jul-2026
दिल्ली हिंसा : IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा 2020 दिल्ली दंगा मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला सुनाया। IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या केस में पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन को अदालत ने दोषी करार दिया है। हालांकि, उन पर लगे आपराधिक साजिश यानी क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी के आरोप को कोर्ट ने खारिज कर दिया। 13-Jul-2026
देश में कोरोना की फिर एंट्री, 2 की मौत, 335 कोरोना केस, सरकार ने दी ये सलाह कोरोना वायरस एक बार फिर सुर्खियों में है। साल 2026 में अब तक 335 नए कोविड मामले सामने आए हैं। चौंकाने वाली बात ये कि इतने केस होने के बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी। स्वास्थ्य विभाग ने हालांकि साफ किया है कि ये किसी नए प्रकोप या महामारी का संकेत नहीं है। 13-Jul-2026
दतिया में BJP का बड़ा दांव... नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, आशुतोष तिवारी उम्मीदवार मध्य प्रदेश की वीवीआईपी दतिया सीट पर बीजेपी ने सबको चौंका दिया। उपचुनाव के लिए पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बना दिया है। तिवारी दतिया के मूल निवासी और पुराने बीजेपी कार्यकर्ता हैं। 10-Jul-2026
ओडिशा : रिश्ते में लगा दाग, 12 साल के नाबालिग ने 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म ओडिशा के नबरंगपुर जिले में 12 साल के नाबालिग द्वारा 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डाबुगांव थाना क्षेत्र के इस गांव में आरोपी बच्ची का रिश्तेदार बताया जा रहा है। 09-Jul-2026
TMC Jet Scam: अपने पैसों से खरीदा प्लेन, फिर खुद ही दिया किराया प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने TMC की फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पार्टी के 3 बैंक अकाउंट फ्रीज कर 440 करोड़ रुपये रोके हैं। ED का आरोप है कि TMC के पैसों से 112 करोड़ का लग्जरी बिजनेस जेट और वीआईपी हेलिकॉप्टर खरीदा गया, लेकिन उसी विमान को पार्टी खुद किराये पर ले रही थी। यह पहली बार है जब ED किसी राजनीतिक दल की फंडिंग की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से स्वतंत्र जांच कर रही है। 09-Jul-2026
Delhi NCR Rain : कार सड़क में समाई, गाजीपुर बॉर्डर तैर रहा दिल्ली-NCR में मानसून ने गुरुवार तड़के फिर रफ्तार पकड़ ली। IMD ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिनभर भारी बारिश का अनुमान दिया है। सुबह की बारिश से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मुनिरका, गाजीपुर बॉर्डर समेत कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। 09-Jul-2026
खाड़ी में जंग जैसे हालात: ईरान ने भारतीय टैंकर लौटाया, US ने ईरान के 80 ठिकानों को उड़ाया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर तनाव का केंद्र बन गया है। ईरान ने ओमान कॉरिडोर से गुजर रहे एक भारतीय तेल टैंकर को वापस भेज दिया। इससे एक दिन पहले कतर से गुजरात आ रहा LNG टैंकर ड्रोन हमले में आग की चपेट में आ गया। 08-Jul-2026
स्टेडियम की छत बंद रखो वरना...: PM मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की मिली धमकी, कई एजेंसियां तैनात मेलबर्न में होने वाले मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम को लेकर फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 04-Jul-2026
हैदराबाद में 8 महीने की गर्भवती छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, फिर दूसरी मंजिल से फेंका तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गोलकोंडा स्थित TMREIS के एक स्कूल हॉस्टल में 18 साल 8 महीने की छात्रा ने बच्चे को जन्म देने के बाद नवजात को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने से नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। 24-Jun-2026
फेरबदल की आहट: पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुलाकात, कुरियन का इस्तीफा, मल्होत्रा-चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष पीएम मोदी की राष्ट्रपति से मुलाकात सिविल इन्वेस्टिचर समारोह के ठीक बाद हुई। दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट में बदलाव की संभावना को लेकर पहले से ही चर्चा गर्म है। ऐसे में इस मुलाकात को फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। 23-Jun-2026
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: यशवाड़ी मंदिर की छत गिरने से 6 मौतें, PM मोदी ने जताया दुख महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मानवत तहसील के प्रसिद्ध यशवाड़ी मारुति मंदिर परिसर में बना सभा मंडप अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 20-Jun-2026
शिंदे का उद्धव पर वार, बोले- 'कुत्ते भौंकते हैं, टाइगर शिकार करता है' ये तो ट्रेलर था, पिक्चर बाकी शिंदे ने कहा, कुत्ते भौंकते रहते हैं, लेकिन बाघ शिकार करता है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से रिश्तों में दरार की खबरों को अफवाह बताया और महायुति गठबंधन को अटूट करार दिया। शिंदे ने दावा किया कि अभी जो देखा वो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर बाकी है। 20-Jun-2026
मॉनसून अपडेट: पश्चिमी तट पर रुकी बारिश, उत्तर भारत में धूल भरी आंधी का अलर्ट देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार फिलहाल सुस्त है। पश्चिमी तट पर मॉनसून पिछले 11 दिनों से आगे नहीं बढ़ पाया है। पूर्वी भारत में भी इसकी प्रगति धीमी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 23-24 जून के आसपास परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं, जिसके बाद मॉनसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। 20-Jun-2026
शिवसेना में टूट के बीच उद्धव ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- किसी को भी बनाओ अध्यक्ष उद्धव बोले, मैं किसी भी योग्य व्यक्ति को शिवसेना का अध्यक्ष बनाने के लिए तैयार हूं। संघर्ष से पीछे नहीं हटूंगा, लेकिन जिस दिन लगे कि मैं जिम्मेदारी के लिए सही नहीं, उसी दिन पद छोड़ दूंगा। 19-Jun-2026
RBI में ₹1.5 लाख की नौकरी: बिना परीक्षा सीधी भर्ती, AI-साइबर सिक्योरिटी वालों के लिए मौका अगर आप मोटी सैलरी वाली नौकरी की तलाश में हैं और परीक्षा से बचना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यंग प्रोफेशनल के 12 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने ₹1.50 लाख का स्टाइपेंड मिलेगा। 16-Jun-2026
यस बैंक-ARC लिंक पर ED का शिकंजा: 17 ठिकानों पर रेड, फर्जी लोन ट्रांसफर का आरोप यस बैंक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी लोन ट्रांसफर केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है। ED की मुंबई जोनल ऑफिस-1 ने मंगलवार को मुंबई, खंडाला और नई दिल्ली में एक साथ 17 ठिकानों पर छापेमारी की। 16-Jun-2026
हार नहीं मानी ममता: भवानीपुर रिजल्ट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं, शुभेंदु की जीत को दी चुनौती भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और मौजूदा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर थी। शुरुआती 16-17 राउंड तक ममता आगे चल रही थीं, लेकिन बाद में गैप घटता गया। मतगणना के आखिरी चरणों में शुभेंदु अधिकारी ने तगड़ी लीड ली और 15104 वोटों से जीत दर्ज की। इस हार के बाद ममता ने अब नतीजे को ही हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 16-Jun-2026
पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच CJP फाउंडर अभिजीत दिपके को युवक ने मारा थप्पड़, 2 हिरासत में जयपुर में पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके को भीड़ में मौजूद एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। 15-Jun-2026