सर्वे : प्रधानमंत्री मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता
फाइल फ़ोटो


नई दिल्ली : दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पसंदीदा नेताओं की सूची में करीब 71 फीसदी रेटिंग के साथ उनका नाम सबसे ऊपर है। मार्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस’ की  विश्व के 13 नेताओं की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का स्थान छठा है और उन्हें 43 फीसदी रेटिंग मिली है। बाइडन के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रुडो का नाम है, उन्हें भी 43 फीसदी रेटिंग मिली है। आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन को 41 फीसदी रेटिंग मिली है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2021 में भी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष स्थान पाया था। यह वेबसाइट वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इटली, जापान, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में सरकारी नेताओं और देश के अग्रणी नेताओं की रेटिंग पर नजर रखती है।

नवीनतम स्वीकृत रेटिंग 13 से 19 जनवरी 2022 के बीच जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर तय की गई है। मॉर्निंग कंसल्ट ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रेटिंग प्रत्येक देश के वयस्क नागरिकों के सात दिन के औसत सर्वे पर आधारित होती है।  सर्वे में शामिल लोगों की संख्या हर देश के मुताबिक अलग-अलग होती है। 

मई 2020 में भी इसी वेबसाइट ने पीएम नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक रेटिंग दी थी। उस वक्त उन्हें 84 फीसदी रेटिंग दी थी, जो कि एक साल बाद ही मई 2021 में घटकर 63 फीसदी रह गई थी। 



    अधिक देश की खबरें

    सर्वे : प्रधानमंत्री मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता

    'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

    बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

    सर्वे : प्रधानमंत्री मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता

    वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

    पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

    सर्वे : प्रधानमंत्री मोदी विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता

    इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

    इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......