जेएनयू की कुलपति बनीं प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित
प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित


नई दिल्ली :देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थान ,जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नया कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित (Prof. Santishree Dhulipudi Pandit) को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जेएनयू को पहली महिला कुलपति मिल गई हैं। धुलिपुड़ी इससे पहले पुणे स्थित सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। जेएनयू में इनका कार्यकाल अगले पांच साल तक रहेगा। वहीं जेएनयू के निवर्तमान कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए चेयरमैन का कार्यभार संभालेंगे।

जेएनयू की नई कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित इस समय सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर हैं। पंडित ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से ही एम.फिल और पीएचडी की डिग्री ली है। उन्होंने 1988 में गोवा यूनिवर्सिटी में शिक्षण करियर शुरू किया और 1993 मे पुणे यूनिवर्सिटी पहुंच गईं। पंडित कई संस्थानों के साथ काम करते हुए प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं। 

वर्तमान में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन, इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंसेज रिसर्च जैसी संस्थाओं की सदस्य होने के साथ-साथ कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों की विजिटर्स नॉमिनी हैं। शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित तमिल, तेलुगू, संस्कृत, हिंदी, मराठी और अंग्रेजी बोल सकती हैं व कन्नड़, कोंकड़ी और मलयाली समझ सकती हैं।


अधिक देश की खबरें

जेएनयू की कुलपति बनीं प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

जेएनयू की कुलपति बनीं प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

जेएनयू की कुलपति बनीं प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......