मनी लॉन्ड्रिंग केस : बीजेपी ने नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
नवाब मलिक (File Photo)


मुंबई : उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारतीय जनता पार्टी उनके इस्तीफे की मांग को लेकर आक्रामक है. इसी क्रम में बुधवार को बीजेपी विधायकों ने नवाब मलिक के इस्तीफे को लेकर विधानभवन की सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन किया.


इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जब तक नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं होता है, तब तक भाजपा का प्रदर्शन जारी रहेगा. चंद्रकांत पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 23 फरवरी को गिरफ्तार किया है.

महाराष्ट्र की परंपरा रही है कि गिरफ्तार होने के बाद कोई भी मंत्री पद पर नहीं रहता. राज्य सरकार को नवाब मलिक का इस्तीफा ले लेना चाहिए था लेकिन राज्य सरकार ने नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया है. चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि राज्य सरकार को डर है कि नवाब मलिक का इस्तीफा लेने से दाऊद इब्राहिम पर शिकंजा और कसा जा सकेगा.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

मनी लॉन्ड्रिंग केस : बीजेपी ने नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

मनी लॉन्ड्रिंग केस : बीजेपी ने नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

मनी लॉन्ड्रिंग केस : बीजेपी ने नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......