बिहार : पूर्णिया में ट्रक पलटा, आठ मजदूरों की दर्दनाक मौत
हादसे के पीछे ट्रक ड्राइवर को झपकी लग गई बताई जा रही.


बिहार के पूर्णिया जिले भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में मौके पर 8 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

जिले के जलालगढ़ इलाके में हुआ हादसा 
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के दार्जिया बाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर ये हादसा हुआ. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) सुरेंद्र कुमार सरोज के मुताबिक, हादसे में मारे गए आठों मजदूर राजस्थान के रहने वाले थे और लोहे के पाइप से लदे ट्रक में सवार होकर सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहे थे. 

लोहे के पाइप में दब कर हुई मजदूरों की मौत
बताया जा रहा है कि हादसे के पीछे ट्रक ड्राइवर को झपकी लग गई बताई जा रही थी, जिसके चलते ये हादसा हुआ है. ट्रक में बोरवेल के पाइप और अन्य सामान लदा हुआ था. ट्रक का बैलेंस बिगड़ने से उसमें बैठे मजदूर लोहे के पाइप के नीचे दब गए. जिसके चलते उनकी मौत हो गई. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

बिहार : पूर्णिया में ट्रक पलटा, आठ मजदूरों की दर्दनाक मौत

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

बिहार : पूर्णिया में ट्रक पलटा, आठ मजदूरों की दर्दनाक मौत

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

बिहार : पूर्णिया में ट्रक पलटा, आठ मजदूरों की दर्दनाक मौत

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......