सीएम केजरीवाल ने जताई आशंका, मनीष सिसोदिया की भी हो सकती है गिरफ्तारी
सीएम अरविंद केजरीवाल


नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को पुलिस कस्टडी में रखा गया है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक ने आशंका जताई है कि अब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया जा सकता है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए सीएम केजरीवाल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है. सीएम केजरीवाल ने बताया कि सूत्रों से पता चला है कि सतेन्द्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया पर भी किसी भी समय कार्रवाई की जा सकती है.

'मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी संभव'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को किसी फर्जी केस में फंसा कर गिरफ्तार किया जा सकता है. जांच एजेंसियों ने जैसे सत्येंद्र जैन के खिलाफ फर्जी केस किया, वैसे ही मनीष सिसोदिया के खिलाफ भी करेंगे. 

शिक्षा क्रांति के जनक है मनीष सिसोदिया
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा मनीष सिसोदिया भारत की शिक्षा क्रांति के जनक हैं. आजाद भारत के वह सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं. मैं सरकारी स्कूलों में बच्चों से पूछना चाहता हूं कि क्या मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं. 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भ्रष्ट हैं तो फिर ईमानदार कौन है. एक-एक करके जेल में डालने के बजाय, आप के सभी मंत्रियों और विधायकों को एक साथ जेल में डाल दें. केंद्र सरकार सारी जांच एजेंसी को बोल दे कि एकसाथ सारी जांच कर ले. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

सीएम केजरीवाल ने जताई आशंका, मनीष सिसोदिया की भी हो सकती है गिरफ्तारी

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

सीएम केजरीवाल ने जताई आशंका, मनीष सिसोदिया की भी हो सकती है गिरफ्तारी

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

सीएम केजरीवाल ने जताई आशंका, मनीष सिसोदिया की भी हो सकती है गिरफ्तारी

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......