झारखंड : रांची में वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार
महिला दरोगा संध्या टोपनो (File Photo)


रांची : झारखंड की राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुंडू में चेकिंग के दौरान एक महिला दरोगा की  पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी है. घटना बुधवार  तड़के करीब तीन बजे की है. महिला दरोगा का नाम संध्या टोपनो है और वह 2018 बैच की अधिकारी थीं.

जानकारी के मुताबिक संध्या टोपनो ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया. इस दौरान ड्राइवर ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और रोकने के बजाय दरोगा संध्या के ऊपर चढ़ाकर फरार हो गया. आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां  डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बता दें कई   साथी दरोगा की हत्या की सूचना पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. वहीं  वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन लेकर भाग निकला. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

मामले की जानकारी देते हुए रांची के एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार और वाहन को जब्त कर लिया गया है. साथ ही उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जा है. वहीं दरोगा संध्या टोपनो का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

झारखंड : रांची में वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

झारखंड : रांची में वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

झारखंड : रांची में वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......