corona update : लगातार दूसरे दिन भी घटे कोरोना के केस, 24 घंटे में 16,464 नए मामले, 24 की मौत
File Photo


नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी है. जिसके बाद पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,464 नए मामले सामने आए हैं. इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 16,112 है, जबकि इससे 24 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कोविड-19 के एक्टिव केस बढ़कर 1.44 लाख हो गए हैं.

बता दें कि देश में नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड के अब तक 4 करोड़ 40 लाख 36 हजार 275 केस हो गए हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस 1 लाख 43 हजार 989 हो गए हैं. साथ ही देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 4 करोड़ 33 लाख 65 हजार 890 लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 5 लाख 26 हजार 396 लोगों की मौत भी हुई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में टीकाकरण की रफ्तार भी बेहद तेज है. अब तक कोरोना वैक्सीन की कुल 2,04,34,03,676 डोज लगाई जा चुकी हैं. पिछले 24 घंटे में 8.34 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए.  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की कुल 195.63 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गई है. इसमें से राज्यों के पास अब भी टीके की 7 करोड़ 23 लाख खुराक मौजूद है.

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 2 लाख 73 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए. अब तक कुल 87 करोड़ 54 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं. इस दौरान रिकवरी दर 98.48 प्रतिशत हो गई, फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख 43 हजार 989 है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 6.01 प्रतिशत है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

corona update : लगातार दूसरे दिन भी घटे कोरोना के केस, 24 घंटे में 16,464 नए मामले, 24 की मौत

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

corona update : लगातार दूसरे दिन भी घटे कोरोना के केस, 24 घंटे में 16,464 नए मामले, 24 की मौत

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

corona update : लगातार दूसरे दिन भी घटे कोरोना के केस, 24 घंटे में 16,464 नए मामले, 24 की मौत

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......