सीबीआई ने कहा-मनीष सिसोदिया के खिलाफ नहीं जारी 'लुकआउट सर्कुलर', बवाल जारी
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया


नई दिल्ली : दिल्ली की आबकारी नीति से विवादों में आने के बाद घोटाले के आरोपों से घिरे उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ रविवार को 'लुकआउट सर्कुलर' पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्थिति साफ की है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि सिसोदिया समेत किसी के खिलाफ 'अभी तक' लुकआउट सर्कुलर जारी नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है इस घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने 19 अगस्त को सिसोदिया के आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापा मारा था। इसके बाद मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बड़े कामों पर ब्रेक लगाना चाहती है, इसीलिए हो सकता है कि 2-4 दिन में मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए।

इस बारे में मनीष सिसोदिया के रविवार सुबह किए गए ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला दिया। उन्होंने ट्वीट में कहा- 'आपकी सारी रेड फैल हो गई। कुछ नहीं मिला। एक पैसे की हेराफेरी नहीं मिली। अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी?, मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं। बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?'

इस ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, “क्या दिल्ली का शिक्षा मंत्री इतना अनपढ़ और मूर्ख है कि लुकआउट नोटिस का मतलब नहीं समझता? लुकआउट नोटिस का मतलब है कि अब आप देश से बाहर भागने की कोशिश करोगे तो रोक लिए जाओगे। आपके शराब घोटाले के दो अपराधी विदेश भाग चुके हैं।”


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

सीबीआई ने कहा-मनीष सिसोदिया के खिलाफ नहीं जारी 'लुकआउट सर्कुलर', बवाल जारी

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

सीबीआई ने कहा-मनीष सिसोदिया के खिलाफ नहीं जारी 'लुकआउट सर्कुलर', बवाल जारी

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

सीबीआई ने कहा-मनीष सिसोदिया के खिलाफ नहीं जारी 'लुकआउट सर्कुलर', बवाल जारी

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......