हेमंता ने कहा
हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि "हमारी पुलिस ने तेलंगाना सरकार से संपर्क किया था


लखनऊ:-असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज कहा कि ''कल हैदराबाद में मंच पर उनका सामना एक व्यक्ति से हुआ, जिसके द्वारा  मुझपर  "हथियार से हमला किया जा सकता था" उस व्यक्ति ने मुझे तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ('केसीआर') के बारे में बोलने से मना किया॥

भाजपा नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने आगे संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि "हमारी पुलिस ने तेलंगाना सरकार से संपर्क किया था और हमने अपनी यात्रा योजना भी भेजी थी।"  "लेकिन, इससे पहले कि मैं भीड़ को संबोधित करता, टीआरएस (सत्तारूढ़ दल)  का एक व्यक्ति आया और कहा, 'कि आप हमारे सीएम के बारे में क्यों बात कर रहे हैं?'। मेरे हिसाब से यह पूर्व नियोजित था क्योंकि मैंने अभी तक बात भी नहीं की थी।"

सुरक्षा को लेकर विवाद तब उठा है जब केसीआर 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी को चुनौती देने के लिए बीजेपी विरोधी ताकतों को इकट्ठा कर रहे हैं। इससे पहले, राज्य में भी अगले साल चुनाव होने हैं।

केसीआर के नेतृत्व वाली तेलंगाना राष्ट्र समिति ने कहा है कि कोई सुरक्षा उल्लंघन नहीं हुआ है। तेलंगाना, “टीआरएस के प्रवक्ता कृष्णक मन्ने ने मीडिया को बताया की   "श्री बिस्वा सरमा पूरे दिन सीएम के चंद्रशेखर राव को गाली देते रहे। लोगों को यह पसंद नहीं आया, इसलिए उनमें से एक केसीआर के समर्थक ने सिर्फ़ अपनी प्रतिक्रिया दी। हम चाहते हैं कि श्री बिस्वा सरमा हमारे मुख्यमंत्री और यहां के लोगों से माफी मांगें।  

अधिक देश की खबरें

  हेमंता ने कहा

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

  हेमंता ने कहा

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

  हेमंता ने कहा

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......