ग़ुलाम नबी ने माना '370 को बहाल' करना किसी के बस की नही
ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि कृपया आप उन मुद्दों को न उठाएं जिन्हें आप वास्तविकता में पूरा नही कर सकते।


नई दिल्ली:-कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद अब राजनीति की एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, वह अपनी  खुद की पार्टी लॉन्चकरने के लिए बिलकुल तैयार हैं, आज़ाद ने रविवार को सम्बोधन में कहा कि संविधान का अनुच्छेद 370, जो जम्मू-कश्मीर को अधिक स्वायत्तता प्रदान करता था जिसे तीन साल पहले केंद्र में क़ाबिज़ भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया था, वह अब बहाल होने नही जा रहा।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला में अपनी पहली जनसभा को सम्बोधित करने हुए आजाद ने, अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए जोर देने का वादा करके "लोगों को गुमराह करने" के लिए क्षेत्रीय दलों पर जमकर निशाना साधा।साथ ही उन्होंने कहा की गुलाम नबी आजाद किसी को गुमराह नहीं करेगा। वोट के लिए, मैं आपको गुमराह कर आपका शोषण नहीं करूंगा। 

क्षेत्रीय दलों से अपील करते हुए ग़ुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि कृपया आप उन मुद्दों को न उठाएं जिन्हें आप वास्तविकता में पूरा नही कर सकते।झूठ बोलकर वोट लेने का काम बंद कर दीजिए।370 को बहाल नहीं किया जा सकता है।कांग्रेस हर चुनाव के साथ गर्त में जाती जा रही है और भारत में अभी फ़िलहाल ऐसी कोई पार्टी नहीं है जो संसद में बहुमत हासिल कर सके और अनुच्छेद 370 को बहालकर सके।

पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि वह "शोषण और झूठ की राजनीति से लड़ने" के लिए अगले 10 दिनों के भीतर जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी शुरू करेंगे।

अधिक देश की खबरें

 ग़ुलाम नबी ने माना '370 को बहाल' करना किसी के बस की नही

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

 ग़ुलाम नबी ने माना '370 को बहाल' करना किसी के बस की नही

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

 ग़ुलाम नबी ने माना '370 को बहाल' करना किसी के बस की नही

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......