विशेष राज्य से  भाजपा होगी चित्त, नीतीश ने बनाया मास्टर प्लान
2007 से बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।


नई दिल्ली:-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज घोषणा की कि 2024 के आम चुनाव के बाद केंद्र में गैर-भाजपा दलों कीसरकार बनने पर देश के सभी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने मीडिया से कहा, "अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिला तो हम निश्चित रूप से पिछड़े राज्यों कोविशेष दर्जा देंगे। मैं सिर्फ बिहार की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि अन्य राज्यों की भी बात कर रहा हूं, जिन्हें विशेष दर्जा मिलना चाहिए।"

इसे नीतीश की हाल की दिल्ली यात्रा की पृष्ठभूमि के देखा जा रहा है, जिसके दौरान उन्होंने कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात की ताकि अगले आम चुनाव में भाजपा की चुनावी मशीनरी का मुकाबला करने के लिए एक विपक्षी मोर्चे को एक साथ जोड़ने की संभावना तलाशी जा सके।

नीतीश जिन्होंने पिछले महीने ही भाजपा से नाता तोड़ लिया और तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के समर्थन से बिहार में नई सरकार बनाई, 2007 से बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को जनता दल ने रणनीतिक रूप से उठाया है।  

आगे उन्होंने कहा यदि किसी राज्य को विशेष दर्जा दिया जाता है, तो केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए केंद्र-राज्य वित्त पोषण अनुपात 90:10 होता है, जो अन्य राज्यों के अनुपात से कहीं अधिक अनुकूल होता है ॥



अधिक देश की खबरें

विशेष राज्य से  भाजपा होगी चित्त, नीतीश ने बनाया मास्टर प्लान

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

विशेष राज्य से  भाजपा होगी चित्त, नीतीश ने बनाया मास्टर प्लान

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

विशेष राज्य से  भाजपा होगी चित्त, नीतीश ने बनाया मास्टर प्लान

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......