तीनों सेना प्रमुखों ने चीन को बताया कठिन चुनौती, कहा-भूमि सीमाओं के साथ ही समुद्री क्षेत्र में बढ़ा चुका अपनीस्थिति
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार


नई दिल्ली : तीनों भारतीय सेनाओं के प्रमुखों ने पूर्वी लद्दाख में ढाई साल से चल रहे गतिरोध के बीच चीन को एक सुर में कठिन चुनौती बताया है। सेना प्रमुख ने माना कि पूर्वी लद्दाख से हर वक्त तैयार रहने का सबक मिला है, इसलिए बुनियादी ढांचे में सुधार करना जरूरी है। वायुसेना प्रमुख ने पड़ोस में माहौल सुरक्षित न होने का हवाला देकर हाइब्रिड जंग के लिए तैयार रहने के लिए आगाह किया है। नौसेना प्रमुख ने भी चीन को कठिन चुनौती बताते हुए कहा कि उसने न केवल भारत की भूमि सीमाओं पर बल्कि समुद्री क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है।

यह संयोग ही है कि सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने एक ही दिन तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर पूर्वी लद्दाख में ढाई साल से चल रहे गतिरोध के बीच चीन को एक सुर में कठिन चुनौती बताया है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध से हर वक्त उच्च स्तर की तैयारी रखने और बुनियादी ढांचे में सुधार करने का सबक मिला है। 

जनरल पांडे ने कहा कि गोगरा-हॉट स्प्रिंग में पीपी-15 से सैनिकों के हटने के बावजूद अभी भी गतिरोध वाले दो बिंदु देप्सांग और डेमचोक बचे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि हम इनका भी समाधान निकाल लेंगे। सेना प्रमुख ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में विशेष रूप से पूर्वी लद्दाख में बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 

इंडिया डिफेंस कॉन्क्लेव में ही भारतीय वायु सेना प्रमुख ने कहा कि हमारे पड़ोसी देशों में सुरक्षा का आदर्श वातावरण नहीं है। ऐसे में हमें हमेशा हाईब्रिड युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। मौजूदा हालात में देश को कई तरह के खतरों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में हाइब्रिड युद्धों में माहिर होना बड़ी चुनौती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान के राजनीतिक माहौल को देखते हुए भारतीय वायु सेना के लिए पारंपरिक, उप-पारंपरिक और गैर-पारंपरिक डोमेन में अपनी क्षमताओं को बढ़ाना महत्वपूर्ण है। हमारे दुश्मन कई क्षेत्रों में अपनी क्षमताएं बढ़ा चुके हैं, जो हमारे खिलाफ उपयोग हो सकती हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

तीनों सेना प्रमुखों ने चीन को बताया कठिन चुनौती, कहा-भूमि सीमाओं के साथ ही समुद्री क्षेत्र में बढ़ा चुका अपनीस्थिति

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

तीनों सेना प्रमुखों ने चीन को बताया कठिन चुनौती, कहा-भूमि सीमाओं के साथ ही समुद्री क्षेत्र में बढ़ा चुका अपनीस्थिति

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

तीनों सेना प्रमुखों ने चीन को बताया कठिन चुनौती, कहा-भूमि सीमाओं के साथ ही समुद्री क्षेत्र में बढ़ा चुका अपनीस्थिति

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......