सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को दी क्लीन चिट, अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल


नई दिल्ली : दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है. जिसके बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं. 

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले सीबीआई की चार्जशीट में मनीष सिसोदिया का नाम नहीं होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हैरानी जताते हुए शनिवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कि आबकारी नीति मामले अब मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट मिल गई है.

मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर कहा कि सीबीआई-ईडी के करीब 800 अधिकारी पिछले चार महीने से इस पर काम कर रहे थे. उन्हें सिर्फ एक काम दिया गया था कि कुछ भी करो, मनीष सिसोदिया को सलाखों के पीछे डाल दो. आज की चार्जशीट से पता चलता है कि उन्हें उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। आम आदमी पार्टी 'कट्टर ईमानदार' है.

एमसीडी चुनाव काफी स्पष्ट होते जा रहे हैं, यह भाजपा के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 गारंटी हैं. 4 दिसंबर तक इंतजार करते हैं, दिल्ली की जनता उन सभी वीडियो का जवाब देगी. उल्लेखनीय है कि इस मामले में सीबीआई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपित नंबर 1 बनाया था. इसके बाद सीबीआई और ईडी की कई टीमों ने सिसोदिया के घर समेत 600 से अधिक जगहों पर छापे मारे थे.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को दी क्लीन चिट, अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को दी क्लीन चिट, अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को दी क्लीन चिट, अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......