प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां बीमार
प्रतिकात्मक फोटो


अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी भी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंच सकते हैं। इस बीच गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल पहुंचकर हीराबेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।

बता दें कि हीराबेन की उम्र 100 साल से भी अधिक है और अभी भी वह काफी सक्रिय रहती हैं। इसी साल जून के महीने में उन्होंने अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनके पैर धोकर आशीर्वाद लिया था।

यूएन मेहता अस्पताल प्रबंधन ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को अहमदाबाद में यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

अधिक देश की खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां बीमार

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां बीमार

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां बीमार

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......