सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को करेगा अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट


नई दिल्ली : अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 10 फरवरी को सुनवाई करेगा. वकील विशाल तिवारी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने जल्द सुनवाई की मांग की थी. जिसके बाद कोर्ट ने 10 फरवरी को सुनवाई करने का आदेश दिया.

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट और अडाणी मामले पर दो याचिकाएं दायर की गई हैं. एक याचिका वकील विशाल तिवारी ने दायर की है. याचिका में कहा गया है कि भारत की संप्रभुता के लिए यह आवश्यक है कि इसकी जांच की जाए. याचिका में बड़े कॉरपोरेट घरानों को दिए जाने वाले लोन को स्वीकृति देने के लिए बनाई गई नीति की देखरेख के लिए एक विशेष कमेटी गठित किए जाने की मांग की गई है.

दूसरी याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा ने दायर की है। याचिका में हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक नाथन एंडरसन और भारत में उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग की गई है. मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर निर्दोष निवेशकों का शोषण और उनके साथ धोखाधड़ी करने के लिए शार्ट सेलर के खिलाफ भी जांच की मांग की है।

याचिका में हिंडनबर्ग की भूमिका की जांच किए जाने की मांग की गई है. साथ ही यह सवाल भी पूछा गया है कि क्या यह सेबी की जिम्मेदारी नहीं थी कि वो शॉर्ट सेलिंग पर रोक लगाए. याचिका में कहा गया है कि रिसर्च रिपोर्ट के बाद अडाणी के शेयर्स की शॉर्ट सेलिंग हुई. इसकी वजह से शेयर मार्केट में भारी गिरावट हुई.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को करेगा अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को करेगा अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

सुप्रीम कोर्ट 10 फरवरी को करेगा अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की सुनवाई

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......