देश के 13 राज्यों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति किये राज्यपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू


नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (रविवार) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के त्यागपत्र स्वीकार करने के साथ 13 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्ति किए हैं। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने विज्ञप्ति में दी है। विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम पर नाइक (सेवानिवृत्त) को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड, शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश और गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन के अनुसार यह नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों में प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

देश के 13 राज्यों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति किये राज्यपाल

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

देश के 13 राज्यों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति किये राज्यपाल

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

देश के 13 राज्यों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति किये राज्यपाल

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......