टैग:#दिल्ली, मुख्यमंत्री# अरविंद ,केजरीवाल#आमआदमीपार्टी,
मनीष सिसोदिया को जेल भेजने के विरोध में दिनभर करेंगे ध्यान- केजरीवाल
फाइल फोटो


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को बहादुर बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने उनके दो बहादुरों को जेल में डाल दिया है। इसके विरोध में वह होली नहीं मनाएंगे और पूरे दिन ध्यान करेंगे।

लोगों से की साथ आने की अपील-

केजरीवाल ने लोगों से भी अपील की कि वे भी उनके साथ आएं और होली पर ध्यान करें। उन्होंने कहा कि आज देशभर के सरकारी स्कूलों का बुरा हाल है। जहां गरीब अपने बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजते हैं। आजादी के 75 साल बाद एक ऐसा व्यक्ति आया जिनसे सरकारी स्कूलों की काया पलट दी और गरीबों के बच्चों को भी अमीरों के बच्चों के जैसी अच्छी शिक्षा मिलने लगी। वह व्यक्ति हैं मनीष सिसोदिया।

जेल मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के हौसले को नही तोड़ पाएगी। इसके विरोध में होली नहीं मनाएंगे और पूरे दिन ध्यान करेंगे। अगर आप लोगों को भी लगता है कि मोदी जी गलत कर रहे हैं तो होली मनाने के बाद आप भी मेरी तरह देश के लिए घ्यान करें, भगवान से प्रार्थना करें।

जिस देश के प्रधानमंत्री लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज देने वालों को जेल में डालें और देश को लूटने वालों का साथ दें, उस देश की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

अधिक देश की खबरें

मनीष सिसोदिया को जेल भेजने के विरोध में दिनभर करेंगे ध्यान- केजरीवाल

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

मनीष सिसोदिया को जेल भेजने के विरोध में दिनभर करेंगे ध्यान- केजरीवाल

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

मनीष सिसोदिया को जेल भेजने के विरोध में दिनभर करेंगे ध्यान- केजरीवाल

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......