श्रीनगर में दिए एक बयान को लेकर राहुल गांधी के आवास पहुंची पुलिस, कांग्रेस ने पूछा 45 दिन बाद क्यों आई याद?
सांसद राहुल गांधी के आवास पर पुलिस

नई दिल्ली :श्रीनगर में दिए गए एक बयान को लेकर रविवार को राहुल गांधी के आवास पर पुलिस पहुंची है. इस मामले में  कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सांसद राहुल गांधी के आवास पर पुलिस के पहुंचने को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि जहां तक राहुल के बयानों का प्रश्न है, उसका जवाब नियमों के मुताबिक दिया जाएगा.

पवन खेड़ा ने आज राहुल के आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सांसद राहुल गांधी ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली. उनकी यात्रा पूरी होने के 45 दिनों बाद अब पुलिस उनसे सवाल पूछने आयी है. पुलिस पहले कहां थी. वे महिलाओं की बात करते हैं लेकिन यह बताएं कि कठुआ और हाथरस मामले में क्या कार्रवाई की गई.

उल्लेखनीय है कि राहुल के आवास पर पुलिस आज सुबह नोटिस देने पहुंची. नोटिस में श्रीनगर में 30 जनवरी को उनके बयान से जुड़े कुछ सवालों के बारे में जानकारी चाही गई है। राहुल ने श्रीनगर में कहा था कि यात्रा के दौरान उन्हें यौन उत्पीड़न की शिकार कई महिलाएं मिली हैं.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

श्रीनगर में दिए एक बयान को लेकर राहुल गांधी के आवास पहुंची पुलिस, कांग्रेस ने पूछा 45 दिन बाद क्यों आई याद?

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

श्रीनगर में दिए एक बयान को लेकर राहुल गांधी के आवास पहुंची पुलिस, कांग्रेस ने पूछा 45 दिन बाद क्यों आई याद?

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

श्रीनगर में दिए एक बयान को लेकर राहुल गांधी के आवास पहुंची पुलिस, कांग्रेस ने पूछा 45 दिन बाद क्यों आई याद?

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......