पूछताछ के लिए CBI दफ्तर पहुंचे तेजस्वी यादव
फाइल फोटो


बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शनिवार को लैंड फार जॉब स्कैम मामले में पूछताछ के लिए आज सीबीआई के सामने पेश होंगे। वहीं, उनकी बहन और राजद सांसद मीसा भारती ई़़डी के सामने पेश होंगी।

हमने हमेशा एजेंसियों का सहयोग किया-

तेजस्वी यादव ने कहा- हमने हमेशा जांच एजेंसियों का सहयोग किया है, लेकिन जो देश में माहौल है, वह आप देख रही रहे हैं। झुकना आसान हो गया है, जबकि लड़ना बहुत मुश्किल है, लेकिन हमने इसके खिलाफ लड़ने का फैसला किया है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। बता दें, तेजस्वी सीबीआई दफ्तर पहुंच गए हैं, जहां उनसे लैंड फार जॉब स्कैम मामले में पूछताछ की जाएगी।

रेलवे के नियमों का किया गया उल्लंघन-

सीबीआई ने कथित भूमि-नौकरी घोटाले के संबंध में दायर अपनी पहली चार्जशीट में कहा है कि भर्ती के लिए भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए मध्य रेलवे में उम्मीदवारों की अनियमित नियुक्तियां की गईं।

रियायती दरों पर लालू परिवार को बेची गई जमीन-

सीबीआई ने कहा कि उम्मीदवारों ने सीधे या अपने निकट संबंधियों/परिवार के सदस्यों के माध्यम से नौकरी के बदले लालू प्रसाद यादव (तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री) के परिवार के सदस्यों को प्रचलित बाजार दरों के 1/4 से 1/5 तक अत्यधिक रियायती दरों पर जमीन बेची।

सीबीआई ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में नियुक्ति दिलाने के एवज में उम्मीदवारों और उनके परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली जमीनें अपनी पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर हस्तांतरित करा लीं, जो प्रचलित सर्किल दरों के साथ-साथ प्रचलित बाजार दरों से भी काफी कम थीं।

अधिक देश की खबरें

पूछताछ के लिए CBI दफ्तर पहुंचे तेजस्वी यादव

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

पूछताछ के लिए CBI दफ्तर पहुंचे तेजस्वी यादव

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

पूछताछ के लिए CBI दफ्तर पहुंचे तेजस्वी यादव

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......