टैग:#देश ,#भरमेंकेंद्रीय, #विद्यालयों ,#अपनेबच्चों, #पहलीकक्षा, #इससाल,
केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन आज से
केंद्रीय विद्यालय


देश भर में केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों का पहली कक्षा में इस साल दाखिले के इच्छुक पैरेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। देश और विदेशों में 1200 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया आज यानी सोमवार, 27 मार्च 2023 से शुरू हो रही है। दाखिला प्रक्रिया का आयोजन कर रहे केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने हाल ही में 21 मार्च को प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी करते हुए पहली कक्षा में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 27 मार्च से 17 अप्रैल कर आयोजित करने की घोषणा की थी। वहीं, दूसरी कक्षा से लेकर अन्य सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन रिक्तियां होने पर 3 अप्रैल से किए जा सकेंगे।

KVS Class 1 Admission 2023: कहां और कैसे करें केंद्रीय विद्यालय पहली कक्षा में दाखिले के लिए पंजीकरण?

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन हेतु पैरेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर विजिट करना होगा। फिर उपलब्ध कराए गए केवीएस अप्लीकेशन 2023 फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 27 मार्च की सुबह 10 बजे से शुरू होकर 17 अप्रैल की शाम 7 बजे तक चलेगी।

  • केवीएस एडमिशन 2023 नोटिफिकेशन
  • केवीएस एडमिशन 2023 शेड्यूल
  • केवीएस एडमिशन 2023 आवेदन लिंक

KVS Class 1 Admission 2023: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आयु सीमा

हालांकि, आवेदन से पहले पैरेंट्स को कक्षा 1 में प्रवेश के लिए निर्धारित नियमों और योग्यता मानदंडों को केवीएस एडमिशन 2023 नोटिफिकेशन में ऊपर दिए गए लिंक से जान लेना चाहिए। अधिसूचना के मुताबिक इस साल पहली कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र या छात्रा की आयु 31 मार्च 2023 को 6 वर्ष से कम और 8 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, 1 अप्रैल को जन्मे बच्चों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

अधिक देश की खबरें

केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन आज से

Bhiwandi Building Collapse: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, चार मंजिला इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज..

महाराष्ट्र के पावरलूम नगरी भिवंडी में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बालाजी नगर क्षेत्र स्थित ......