भाजपा ने संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर राहुल गांधी पर वीडियो के जरिए कसा तंज
फाइल फोटो


भारतीय जनता पार्टी ने संसद सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर वीडियो के जरिए तंज कसा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- शहजादे का सम्मान हो, भले ही जनता का अपमान हो। भाजपा के ट्विटर हैंडल पर जारी वीडियो में राहुल के पीएम मोदी पर दिए बयानों और उनकी संसद सदस्यता रद्द होने तक के सफर को दिखाया गया है।

राहुल के पीएम मोदी पर दिए बयानों का जिक्र

भाजपा की तरफ से जारी वीडियो के शुरू होते ही आवाज सुनाई देती है, ''बा अदब, बामुलाहिजा, होशियार, पेश है खिदमत हैं शहजादे। शहजादे का सम्मान हो, भले ही जनता का अपमान हो। हर कागज को ये फाड़ देते हैं। भाषा की मर्यादा को पिछाड़ देते हैं।'' इस दौरान राहुल गांधी के पीएम मोदी पर दिए बयानों 'सारे मोदी चोर हैं', 'चौकीदार चोर है', ' आरएसएस ने गांधी जी को मारा', और 'सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी' का जिक्र किया गया है।

राहुल के कोर्ट से माफी नहीं मांगने का जिक्र

इसके बाद वीडियो में दिखाया जाता है कि राहुल गांधी की तरफ से दिए गए बयान को लेकर कोर्ट उनसे माफी मांगने को कहती है, लेकिन राहुल कागज को ही फाड़ देते हैं। इसके बाद जब वे भाषा की मर्यादा लांघ जाते हैं तो उनके ऊपर कोर्ट का एक्शन होता है और उनकी संसद सदस्यता (लोकसभा सदस्यता) रद्द हो जाती है। वे 'सांसद' से 'पूर्व सांसद' हो जाते हैं।

दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर भी आए नजर

वीडियो की शुरुआत में राहुल को लोकसभा सांसद और शहजादे के रूप में अंगूर खाते हुए दिखाया गया है। राहुल के साथ में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर चलते हुए दिखाई देते हैं।

अधिक देश की खबरें

भाजपा ने संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर राहुल गांधी पर वीडियो के जरिए कसा तंज

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

भाजपा ने संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर राहुल गांधी पर वीडियो के जरिए कसा तंज

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

भाजपा ने संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर राहुल गांधी पर वीडियो के जरिए कसा तंज

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......