कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा तगड़ा झटका
फाइल फोटो


कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कुदलिगी से भाजपा विधायक एन वाई गोपालकृष्ण ने शुक्रवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है।

स्पीकर को सौंपा इस्तीफा

गोपालकृष्ण ने स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और इस्तीफा सौंपा। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने हाल ही में राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं डी के शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात की थी और चर्चा की थी।

चार बार कांग्रेस से बने विधायक

गोपालकृष्ण पहले कांग्रेस के साथ थे और चार बार (1997, 1999, 2004 और 2008) चित्रदुर्ग जिले के मोलाकलमुरु विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। 2018 में कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था। पार्टी ने उन्हें मोलाकालमुरु के बजाय विजयनगर जिले के कुदलिगी से टिकट दिया, क्योंकि वहां से वरिष्ठ नेता श्रीरामुलु को मैदान में उतारा गया था। वे चुनाव जीतने में सफल रहे।

कांग्रेस में शामिल होने के लिए सदस्यता छोड़ चुके हैं दो एमएलसी

इस महीने की शुरुआत में, भाजपा के दो एमएलसी पुत्तन्ना और बाबूराव चिंचनसुर कांग्रेस में शामिल होने के लिए विधान परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं। जद (एस) विधायक एस आर श्रीनिवास (गुब्बी श्रीनिवास उर्फ वासु) 27 मार्च को विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस में शामिल होने के इच्छुक लोगों की एक लंबी सूची है और यह आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से बताया जाएगा।

अधिक देश की खबरें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा तगड़ा झटका

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा तगड़ा झटका

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा तगड़ा झटका

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......