विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची कर दी जारी
फाइल फोटो


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 43 उम्मीदवारों का नाम जारी किया है। सूची में अठानी सीट से पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को टिकट मिला है तो वहीं, कोलार सीट कोथूर जी मंजूनाथ को दी गई है।

टिकट कटने पर भाजपा छोड़ी

पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी (Laxman Savadi) ने एक दिन पहले ही भाजपा से टिकट कटने के बाद कांग्रेस का हाथ थामा था। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा ने सावदी का अथानी निर्वाचन क्षेत्र से ही टिकट काटा था।

सावदी ने डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी। सावदी के कांग्रेस में शामिल होने पर शिवकुमार ने कहा था कि सावदी को पार्टी में बिना किसी शर्त के शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम भाजपा में खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।  

तीन बार विधायक रह चुके सावदी

टिकट कटने से नाराज लक्ष्मण सावदी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह अथानी से तीन बार के विधायक रह चुके हैं।
 
सिद्धारमैया की जगह मंजूनाथ को मिली कोलार सीट

सूची के अनुसार, कांग्रेस ने कोलार विधानसभा क्षेत्र से कोथुर जी मंजूनाथ को मैदान में उतारा। पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कोलार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। पार्टी ने उन्हें पहले ही वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जिसका प्रतिनिधित्व पहले उनके बेटे करते थे।

15 उम्मीदवारों की घोषणा बाकी 

कांग्रेस ने कुम्ता विधानसभा सीट से पूर्व गवर्नर मार्गरेट अल्वा के बेटे निवेदित अल्वा को भी मैदान में उतारा है। पार्टी ने अब तक 209 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें पहली सूची में 124 सीटें और दूसरी सूची में अन्य 42 सीटें शामिल हैं और 15 और उम्मीदवारों की सीटों की घोषणा करना अभी बाकी है।

अधिक देश की खबरें

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची कर दी जारी

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची कर दी जारी

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची कर दी जारी

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......