दम्पति की तीन दिन पुरानी लाश के बीच जिंदा मिला नवजात बच्चा, कर्ज नहीं चुका पाने पर मौत को लगाया गले टैग:#Uttarakhand, #Dehradun, #ThreeDayOldDeadBody, #ClementTownPoliceStation, #CoupleCommittedSuicide मृतक पति-पत्नी की लाश को बाहर निकालते लोग देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घर से पति-पत्नी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. लाश तीन दिन पुरानी है और गर्मी की वजह से सड़ चुकी है. यही नहीं मृतक पति-पत्नी की लाश के बीच में 4-5 दिन का नवजात बच्चा जिंदा मिला है. इसके बारे में तब पता चला जब घर से बुरी तरह से दुर्गन्ध आने लगी.मामले के बारे में पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर क्लेमेंट टाउन मय थाना की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, नवजात बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दम्पति की मौत बाद बाद कहा जा रहा है कि कर्ज चुका न पाने वजह से दोनों ने आत्महत्या कर ली है.बंद मकान, सड़ती लाशें और जीवित बच्चादरअसल, 13 जून को पुलिस को सूचना मिली कि टर्नर रोड पर एक घर से बदबू आ रही है. सूचना पर क्लेमेंट टाउन मय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जिस घर से बदबू आ रही थी वहां पहुंची तो घर पर ताला लटका हुआ था. वहीं दूसरे दरवाजे पर अंदर से कुंडी बंद थी मौके पर दरवाजे की जाली काटकर कुंडी खोली गई कमरे में देखा तो महिला और पुरुष की लाश फर्श पर पड़ी हुई थीं, जो फूल चुकी थीं और सड़ने लगी थीं. कमरे में काफी खून जमा था.एक साल पहले हुई थी शादीपुलिस के मुताबिक कमरे में शव सहारनपुर जिले के नागल थाना के चहलोली इलाके के रहने वाले 25 साल के काशिफ पुत्र मोहतशिम और उसकी पत्नी 22 साल की अनम के हैं. वह चार महीने पहले ही इस मकान में रहने आए थे. मकान मालिक का नाम सोहेल है और वह जोशियाडा उत्तरकाशी का रहने वाला है. मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया तो जानकारी मिली कि काशिफ को दो शादियां हो चुकी थीं. पहले शादी से उसको 5 साल की बच्ची है. वहीं, एक साल पहले उसने अनम नाम की युवती से शादी की थी, जो कुछ पहले ही मां बनी थी.पहली पत्नी बोली 5 लाख रुपये का था उधारपहली पत्नी नुसरत ने पुलिस को बताया कि दो-तीन दिन से मेरे पति फोन नहीं उठा रहे थे. मेरी आखिरी बार बात 10 जून को रात्रि 11 बजे हुई थी. काशिफ ने बताया था कि वह कल गांव आएगा, क्योंकि उसे कर्ज लिए हुए 5 लाख रुपये लौटाना था. मैं दो-तीन से फोन मिला रही थी लेकिन इनका फोन उठा नहीं. रिसीव नहीं हुआ और फिर फोन बंद हो गया था. मैं जब यहां आई तो देखा कि घर बंद मिला. फिर मैंने अपने सास-ससुर और देवर को इसके बारे में बताया.(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
आजादी का मतलब 'मनमर्जी' नहीं: NSA अजित डोभाल ने Gen-Z को दिया राष्ट्र निर्माण का नया मंत्र..लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित ......
वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर केस दर्ज: संसद में 'दान चोरी' के नाटक पर भड़के संत..कार्रवाई कुछ प्रमुख संतों और धर्मगुरुओं की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप ......
संसद के मकर द्वार पर 'गेरुआ स्वांग': पप्पू यादव के खिलाफ FIR दर्ज, संत समाज का फूटा गुस्सा..संसद के मकर द्वार पर शुक्रवार को हुआ एक राजनीतिक नाटक अब सांसद पप्पू यादव के लिए ......