फ्लाइट में यौन उत्पीड़न से हड़कंप , प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार
फाइल फोटो


पुलिस ने दिल्ली-मुंबई उड़ान में एक महिला डॉक्टर का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 47 वर्षीय प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि यह घटना बुधवार को हुई है।

लैंडिंग से पहले गलत तरीके से छुआ

बीते बुधवार को दिल्ली-मुम्बई फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर के साथ एक प्रोफेसर ने छेड़छाड़ की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय पीड़िता और 47 वर्षीय आरोपी विमान में एक-दूसरे के बगल में बैठे थे, जिस दौरान प्रोफेसर ने गंदी हरकत की।पुलिस ने कहा, "महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में कहा कि मुंबई हवाईअड्डे पर विमान उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ।" 

फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस में की शिकायत

इसके बाद दोनों यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई, जिसके बाद पीड़ित ने विमान के चालक दल के सदस्यों को सूचित किया। विमान के चालक दल ने मामले में हस्तक्षेप किया। उन्होंने बताया कि फ्लाइट के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सहार पुलिस स्टेशन गए।

आरोपी प्रोफेसर को मिली जमानत

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

अधिक देश की खबरें

फ्लाइट में यौन उत्पीड़न से हड़कंप , प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार

राजस्थान निकाय चुनाव: 'करोड़ों की बोली और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स', क्या पुलिस की आड़ में हो रही है पार्षदों की बाड़ाबंदी?..

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आते ही असली सियासी खेल शुरू हो चुका है। ......

फ्लाइट में यौन उत्पीड़न से हड़कंप , प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार

अरब सागर में टकराए भारत-पाक के युद्धपोत: विदेश मंत्रालय ने पाक राजनयिक को समन कर दर्ज कराया कड़ा विरोध..

हालांकि घटना में किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घटी इस ......