Maharashtra: महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने किया ये बड़ा दावा
फाइल फोटो


महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में जो हो रहा है, वह सही नहीं है। उन्होंने दावा कि यह सरकार ज्यादा समय तक नहीं चलेगी।

नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्य कुर्सी (सीएम) को खतरा है। मैं कह सकता हूं कि सितंबर तक राज्य का सीएम बदल जाएगा।

पिछले महीने सरकार में शामिल हुए शिंदे

भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाला एनसीपी गुट महाराष्ट्र सरकार में सत्तारूढ़ भागीदार हैं। अजित पवार पिछले महीने शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी से अलग हो गए और सरकार में शामिल हो गए।

पिछले महीने सत्तारूढ़ दल के साथ हाथ मिलाने के बाद अजित पवार दूसरे डिप्टी सीएम बने, जबकि उनकी पार्टी के आठ सहयोगियों ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी डिप्टी सीएम हैं।

जून 2022 में सीएम बने शिंदे

जून 2022 में, शिंदे द्वारा विद्रोह करने और शिवसेना को विभाजित करने के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। इसके बाद शिंदे ने शीर्ष पद पर कब्जा करने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया।


अधिक देश की खबरें

Maharashtra: महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने किया ये बड़ा दावा

राजस्थान निकाय चुनाव: 'करोड़ों की बोली और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स', क्या पुलिस की आड़ में हो रही है पार्षदों की बाड़ाबंदी?..

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आते ही असली सियासी खेल शुरू हो चुका है। ......

Maharashtra: महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने किया ये बड़ा दावा

अरब सागर में टकराए भारत-पाक के युद्धपोत: विदेश मंत्रालय ने पाक राजनयिक को समन कर दर्ज कराया कड़ा विरोध..

हालांकि घटना में किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घटी इस ......