बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 5 घायल
स्कॉर्पियो और कंटेनर की टक्कर


पटना : बिहार में रोहतास जिले में बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं 5 अन्य घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है. बताया जा रहा है कि शिवसागर थानांतर्गत पखनारी एनएच-2 के समीप स्कॉर्पियो और कंटेनर की सीधी टक्कर हो गयी. जिसमे स्कार्पियो सवार सभी 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक मृतक सभी लोग रांची से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे. हादसे में मारे सभी लोग एक ही परिवार और सगे संबंधी बताये जा रहे हैं. हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे, जिसमे महिला-पुरुष और बच्चे शामिल थे. सभी कैमूर जिला के सबार थाना के कुड़ारी गांव लौट रहे थे.

सड़के हादसे में मरे गए लोगों में  तारा कुमारी (18), चांदनी कुमारी (15), अरविंद शर्मा (50), राजमती देवी (50), आदित्य कुमार (8), रिया कुमारी (9) तथा सोनी कुमारी (35) शामिल है. मृतकों में तीन किशोरी, दो महिला, एक पुरुष, एक किशोर शामिल है.

वहीं घायलों में रवि नंदन प्रियदर्शी (30), रितु शर्मा (14), सुदेश्वर शर्मा (60), दिव्या कुमारी (25) तथा उपेंद्र शर्मा (30) शामिल है। पांच घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 5 घायल

राजस्थान निकाय चुनाव: 'करोड़ों की बोली और रिजॉर्ट पॉलिटिक्स', क्या पुलिस की आड़ में हो रही है पार्षदों की बाड़ाबंदी?..

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सामने आते ही असली सियासी खेल शुरू हो चुका है। ......

बिहार के रोहतास में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 5 घायल

अरब सागर में टकराए भारत-पाक के युद्धपोत: विदेश मंत्रालय ने पाक राजनयिक को समन कर दर्ज कराया कड़ा विरोध..

हालांकि घटना में किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घटी इस ......