महाराष्ट्र : चलती कार में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तारटैग:#Maharashtra, #RapeofMinorInMovingCar, #Accused, #MaharashtraCrime, #महाराष्ट्र, #चलतीकारमेंनाबालिगसेदुष्कर्म, #महाराष्ट्रक्राइमसांकेतिक तस्वीर मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दक्षिणी मुंबई में चलती टैक्सी में 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। सूत्रों के मुताबिक लड़की मानसिक रूप से बीमार (दिव्यांग) बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे वकोला इलाके में छोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में सलमान शेख और प्रकाश पांडे को गिरफ्तार किया है। टैक्सी चालक पांडे को आरोपी का साथ देने के लिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि मामले में ड्राइवर टैक्सी को सड़क पर दौड़ता रहा और उसका साथी लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 376 और संबंधित पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में कहा वो दक्षिणी मुंबई में स्थित उसके घर के पास से रात करीब 2.30 बजे टैक्सी में बैठी, जिसके बाद टैक्सी ड्राइवर प्रकाश पांडे उसे दादर ले गया। दादर में सलमान नाम का एक शख्स टैक्सी में बैठ गया जिसके बाद उसने लड़की के साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की को मालाड मालवणी स्थित अपनी चचेरी बहन के पास जाना था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने लड़की को वकोला इलाके में छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार किया। (देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
बंगाल में गरजे अमित शाह, बोले-जल्द पीओके भारत होगा, ये हमारा अभिन्न अंग है..गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा बयान ......
पीएम मोदी के पास नहीं है अपना घर और गाड़ी, चुनावी हलफनामे में बताया कितनी है कुल सम्पत्ति ..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. मंगलवार ......
सपा पूरी ताकत के साथ रायबरेली- अमेठी में कांग्रेस को जीताने में जुटी, उमड़ रही भीड़ से चल रहा पता ..समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में जिन 17 सीटों पर गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ......